*रेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा*

सिंगरौली।जिले के एक सिरफिरे आशिक ने शादीशुदा महिला के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झूमरिया टोला में शादीशुदा महिला के इकतरफा प्यार में पागल आशिक ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया है। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मोरवा थाने ने मामले को गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जख्म गहरा होने के कारण रक्तस्त्राव ज्यादा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 महिला अपने परिजनों के साथ आकर मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसके समाज और मोहल्ले में रहने वाला युवक परेशान करता है। महिला की 35 वर्ष और युवक 30 वर्ष का है। दोनों शादीशुदा हैं। पीड़ित महिला उसको पहले से जानती थी। 3 दिन पहले युवक ने महिला से संबंध बनाने के लिए परेशान किया था। लेकिन महिला ने इनकार कर दिया था।
इसके बाद महिला परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत किया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज किया और चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पुलिस ने मेडिकल करया है। इसके बाद वैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*