Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल की पहल पर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके घर पर ही करने के उद्देश्य से ‘‘आपकी समस्या का हल आपके घर’’ अभियान प्रारम्भ किया गया। इस अभियान का शुभारम्भ उन्होने मंगलवार को हरदा शहर के वार्ड क्र. 1 से किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, वार्ड की पार्षद श्रीमती मीरा कुचबंदिया, एसडीएम हरदा सुश्री श्रुति अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। उन्होने एसडीएम व सीएमओ को निर्देश दिये कि वे वार्डवार नागरिकों की समस्याएं सुने और उनका निराकरण करें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवासहीनों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराये जाएं।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आगामी पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितम्बर तक नागरिकों की समस्याएं उनके घर पर ही निराकृत कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने उपस्थित नागरिकों से कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि खुद घर आकर आपके आवेदनों का निराकरण करेंगे। इससे पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने ग्राम कांकरिया में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि अब समस्याओं के निराकरण के लिये ग्रामीणों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍