Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर

भिंड जिला अस्पताल में दो रोज पहले एक बुजुर्ग के यूरिनरी ब्लैडर का ऑपरेशन किया गया,जिसमें 4 इंच लंबी लोहे की कील निकाली गई थी उसके बाद ये सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा था कि आखिर 60 वर्षीय बुजुर्ग के यूरिनरी ब्लैडर में 4 इंच लंबी लोह की कील कैसे पहुंची? इस सवाल के समाधान के लिए रिपोर्टर मनीष ऋषीश्वर ने पीड़ित से बातचीत की। बुजुर्ग ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि एक साल पहले मेरे साथ कुछ बदमाशों ने रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था,उसी समय बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट के रास्ते लोहे की कील डाल दी थी, सवाल पर खुद असहाय होने की बात कहते रिपोर्ट भी दर्ज न कराने की बात कही, हालांकि ये घटना चौकाने वाली है। परंतु बुजुर्ग के बॉडी से निकलने वाली लोह की कील से घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पीड़ित उदोतपुरा गांव में रहने वाला 60 वर्षीय श्री कृष्णा पुत्र जगराम है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले मैं भिंड शहर से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी मेला के पास अज्ञात बदमाशों ने मुझे रोका। मैं नहीं रूका, इस पर उन्होंने मुझे पकड़ लिया। बदमाशाें ने मेरे रुपए और मोबाईल छीन लिया और मारपीट करते हुए मेरे प्राइवेट पार्ट के रास्ते लोह की कील डाल दी। तब से मैं लगातार परेशान चल रहा था और असहनीय दर्द से पीड़ित था। पीड़ित ने यह भी बताया कि इस दर्द का इलाज लेने के लिए कई बार जिला चिकित्सालय आया। परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां चिकित्सक पीड़ा को सुनकर ग्वालियर जाने का रास्ता दिखाते थे। पीड़ित ने यह भी बताया एक व्यक्ति की मदद से कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवदेन दिया था, जिसमें असहनीय दर्द की बात को लिखा था। इसके बाद जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों को दिखाया तब कही जाकर उपचार हुआ।

बाईट- श्रीकृष्ण
पीड़ित