Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


भितरवार के धूमेश्वर धाम पर सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेगें श्रद्धालु।

ग्वालियर/भितरवार// —- क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पर 22 अगस्त को सवा पांच लाख शिवलिंग के अभिषेक का आयोजन किया गया है। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु भाग लेकर शिवलिंग बनाकर अभिषेक करेगें वहीं बड़े स्तर पर होने जा रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर के महंत श्री श्री 1008 अनिरुद्धवन महाराज द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रहीं हैं। उन्होंने मंदिर से जुड़े लोगों को व्यवस्था बनाने हेतु प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर विकासखंड के ग्राम पंचायत पवाया के पास स्थित सिद्धपीठ धूमेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर के महंत श्री श्री 1008 अनिरुद्धवन महाराज के सानिध्य में सोमबार 22 अगस्त को सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अभिषेक का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए श्रद्धालु यजमान मंदिर पहुँचकर अपना नाम लिखा रहे हैं। वहीं उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर के महंत श्री श्री अनिरुद्धवन महाराज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रहीं हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही है। वहीं सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक में भाग लेने वाले सेकड़ों श्रद्धालु भी पूजा में उपयोगी सामग्री एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही उनके द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। अभी तक सेकड़ों श्रद्धालुओं ने सवा पांच लाख शिवलिंग निर्माण और अभिषेक के लिए अपना नाम दर्ज करा लिया है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम में 11 हजार हनुमान चालीसा का पाठ और 11 हजार शिव चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। वहीं भजन संध्या के साथ भगवान भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी लगाई जाएगी।