राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर-तहसील के ग्राम पंचायत तिरला में संचालित हो रहा कस्तूरबा कन्या छात्रावास में रहने वाली 11 साल की मासूम बच्ची का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत के मामले में जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है ,इसमें हॉस्टल की अधीक्षिका रंजना सुंदरलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी हुए आदेश के अनुसार 19 अगस्त को छात्रा वर्षा पिता राकेश की अचानक स्वास्थ्य खराब हो आया था जिसके बावजूद उचित चिकित्सा सुविधा बच्ची को उपलब्ध नहीं हुई। जिसके कारण ही बच्ची की मृत्यु हो गई। साथ ही उक्त मामले में अधीक्षिका का ने समय रहते वरिष्ठ कार्यालय पर सूचना नहीं दी थी इसी तरह एसडीएम के निरीक्षण के दौरान हॉस्टल छात्राओं ने बताया कि अधीक्षिका मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहती है। जिसके कारण ही मूल पद पर संस्था प्राथमिक विद्यालय ग्राम चुनारपाड़ा पदस्थापना करते हुए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल वर्षा पिता राकेश उम्र 11वर्ष कक्षा छठी की छात्रा है जो कस्तूरबा आश्रम तिरला में रहती थी। गुरुवार के दिन के समय बालिका का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसे बुखार आया। ऐसे में गोली लेने के बाद बच्ची हाॅस्टल में ही आराम कर रही थी, शुक्रवार सुबह अचानक बालिका बेसुध हो गई।जिसे सरदारपुर अस्पताल ले जाया गया,इधर हाॅस्टल की सहायिका ने परिजनों को भी बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी! कुछ देर में बच्ची की मौत हो गई थी।इस मामले में लापरवाही करने पर ही प्रशासन द्वारा कारवाई की गई हैं।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी