Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अन्सारी रिपोर्टर

मीटिंग में व्यवस्था में लगे उज्जैन जिले एवम् दीगर जिलों के समस्त अधिकारी को शाही सवारी संचालन सुरक्षित एवम् सुगम तरीके से निकलने हेतु किया गया निर्देशित*
शाही सवारी मार्ग में भजन मंडलियों/वोलेंटियर्स/आकस्मिक मार्ग/ड्रेस कोड के संबंध में दिए गए विशेष निर्देश*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा आगामी शाही सवारी में लगे समस्त उज्जैन जिले एवं दीगर जिलो से लगे अधिकारीगण की मीटिंग ली गई जिसमें शाही सवारी मार्ग के प्रत्येक विषय बिंदु (सवारी मार्ग/इमरजेंसी मार्ग/भक्त मण्डली के आगमन एवम् प्रस्थान मार्ग व नियत समय/ शाही सवारी में मंडलियों के सम्मिलित होने का क्रम आदि)पर चर्चा की गई मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारिगण एवम् अधिकारियो से वन टू वन चर्चा की गई ।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निम्न दिशा निर्देश*-

शाही सवारी का मार्ग श्री महाकाल मंदिर से साय 16:00 बजे से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला -गुदरी चौराहा -बक्शी बाजार -कहारवाड़ी हरसिद्धि पाल -रामानुज कोट- रामघाट -गणगौर दरवाजा- कार्तिक चौक- सत्यनारायण मंदिर- ढाबा रोड- कमरी मार्ग -टंकी चौक- तेलीवाड़ा – कंठाल चौराहा- सती गेट- छत्री चौक- गोपाल मंदिर- पटनी बाजार -गुदरी चौराहा- कोट मोहल्ला होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी।*
समस्त मंडलियों के आयोजको, संचालको एवं सदस्यों का त्रिवेणी पार्किंग में निर्धारित समय (12:00 PM से 02:00 PM बजे तक) पर उपस्थित होना अनिवार्य है !
*समस्त भक्त मंडलियों का आगमन रूट हरी फाटक, जंतर मंतर ,लाल पुल के नीचे से, नरसिंह घाट टर्निग , जयसिंह पुरा होकर इंटरप्रिटेशन (त्रिवेणी संग्रहालय) पार्किंग स्थल पर क्रमबद्ध होकर समय पर हरी फाटक टी से सवारी मार्ग में प्रवेश कराया जाएगा समस्त भक्त मंडली या समय का विशेष ध्यान रखेंगे एवं पुलिस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।*

प्रत्येक मंडली में *05 वॉलिंटियर्स* उपलब्ध रहेंगे तथा समस्त वोलेंटियर्स को एक निर्धारित ड्रेस कोड किया गया है , वे सभी निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे ।

सवारी रस्सा पार्टी में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एक रंग विशेष पट्टा (फ्लैग) विभिन्नता हेतु दिया गया है इसके पर कोई भी व्यक्ति रसा पार्टी में प्रवेश नहीं करेगा*

प्रत्येक मंडली में 30 से 50 सदस्य शामिल होंगे तथा मंडली में अधिक उम्र दराज व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।

प्रत्येक व्यवस्था पॉइंट पर पूर्व से एंटी सेबोटास चेकिंग किया जाना सुनिश्चित किया जावे।

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु या गतिविधि के दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाने या शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर (7049119001) पर सूचित किया जावेगा।

यातायात व्यवस्था निर्देश

हरी फाटक चौराहे से दर्शनार्थियों के समस्त प्रकार के वाहन जंतर मंतर होकर लाल पुल के नीचे से कर्कराज, ठाकुर भील समाज एवम् श्री वाटिका पार्किंग में वाहन पार्क कर दर्शन हेतु महाकाल मंदिर के प्रवेश करेंगे।
हरिफाटक t से बेगमबाग की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
बेगमबाग टर्निंग से यादव धर्मशाला तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
सीमेंटेड मार्ग से भारत माता मंदिर तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
जयसिंहपुरा से चारधाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
दानीगेट से रामानुज कोट तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
गुदरी चैराहा से कहारवाडी से होकर रामघाट तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
गोपाल मंदिर से गुदरी चैराहा तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
महाकाल घाटी चैराहा से महाकाल मंदिर तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
तेलीवाड़ा से कमरीमार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
कंठाल से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
छत्री चैक से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
बियावानी से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
नरेन्द्र टाकीज से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
निकास चैराहे से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
छीर सागर टर्निंग से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
भार्गव तिराहे से टंकी चैक तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
केडी गेट से कमरीमार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
शंकराचार्य से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
तोपखाने से लोहे का पुल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
गधापुलिया से इंटरपिटीशन तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।


सवारी मार्ग के आकस्मिक निकासी मार्ग

-महाकाल घाटी से हरिफाटक टी, हरिफाटक चैराहा।
-महाकाल घाटी से लोहे का पुल होते हुये दौलतगंज, देवास गेट।
-सतयुग होटल के पास से व्यायामशाला की गली से लोहे का पुल होकर दौलतगंज।
-गणगोर दरवाजे से छोटी रपट होते हुये शंकराचार्य ।
-कमरीमार्ग से केडी गेट होते हुये पत्ती बजार, जूना सोमवारिया।
-तेलीवाड़ा चैराहे से निकास चैराहा ।
-कंठाल से कोतवाली एवं दौलतगंज।
-मुसद्दीपुरा चैराहा से ढाबरीपीठा होकर नई सड़क।
-भगत जी चैराहे से छोटा सर्राफा होकर नमकमंड़ी से नई सड़क ।
-छत्री चैक बैंक ऑफ इंडिया के सामने से लखेर वाड़ी होकर लोहे का पुल अथवा नमक मण्डी होकर नई सड़क।

आम जनता से अपील
पुलिस प्रशासन उज्जैन द्वारा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शाही सवारी को शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जाने हेतु आम जनता से अपील की गई, साथ ही यह संदेश दिया गया कि *सोशल मीडिया (फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम से आदि)* पर भ्रामक प्रचार प्रसार करने वाले एवं सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कडी कानूनी कार्रवाई की जावेगी।