*पत्नी ने महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा,14 साल बड़ी शादीशुदा महिला के साथ अफेयर*
कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बीजेपी नेता कार में अपनी प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था। तभी पत्नी और सास परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी बौखला गई और बीच सड़क पर ही भाजपा नेता की चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद सास और परिवार के अन्य लोगों ने भी उसे जमकर पीट दिया। घंटे भर से ज्यादा समय तक सड़क पर ही हंगामा होता रहा। बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद इसका वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता की पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

कानपुर के बाबूपुरवा के मोहित सोनकर बीजेपी के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री हैं। मोहित शादीशुदा और उसके 2 बच्चे भी हैं। मोहित का दूसरी शादीशुदा महिला और भाजपा नेत्री से अफेयर चल रहा था। महिला की उम्र 46 साल बताई जा रही है, जबकि मोहित 32 साल का है। मोहित के अवैध संबंध के बारे में पत्नी और उसके परिवारवालों को पहले से पता था। आरोप है कि भाजपा नेता पत्नी को रोजाना पीटता था और तलाक लेने की तैयारी में था। मोहित की पत्नी उसे रंगे महिला के साथ रंग हाथ पकड़ना चाहती थी।

शनिवार रात मोहित आनंदपुरी सोसाइटी के कैंपस में कार में भाजपा की एक महिला नेत्री के साथ था। इसकी भनक लगते ही पत्नी और सास समेत ससुराल के लोगों ने उसे कार में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। मोहित को उसकी पत्नी और ससुरालवालों ने बीच सड़क पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए मोहित भागा तो उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। उसकी कार को भी ईंट मारकर तोड़ दिया गया।

महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया था। वह मोहित के साथ पत्नी को देखकर आपा खो बैठा और उसने दोनों को जमकर पीटा। सड़क पर हंगामा होते देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर जूही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

बता दें, भाजपा नेता की हरकतों से सोसायटी के लोग भी परेशान थे। लोगों ने बताया कि भाजपा नेता अक्सर भाजपा नेत्री के साथ कार से आनंदपुरी कैंपस में रात में घंटों एक साथ बैठता था। भाजपा नेता होने की वजह से कोई विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। भाजपा नेता के खिलाफ उसकी पत्नी और महिला के कारोबारी पति ने जूही थाने में तहरीर दी है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। आरोपी मोहित समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है