
हरदा- स्वास्थ्य अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह (सीएमएचओ) के द्वारा जिले की टिमरनी विकासखंड के रहटगांव तहसील अंतर्गत विगत कई वर्षों से संचालित अवैध क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गई। छापामार कार्यवाही में संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त दल गठित कर छापामार कार्यवाही की गई ।


डॉ राय जो कि रहटगांव में बड़े बंगाली के नाम से प्रसिद्ध है। के अवैध क्लीनिक पर अवैध दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया। 20 बक्सों में लगभग 194 प्रकार की दवाइयों को बरामद किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जप्त दवाइयों को अपने कब्जे में लेकर दवाइयों की जांच की जा रही है वही सीएमएचओ के द्वारा जानकारी दी गई जिले में संचालित अवैध दवाखानो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में मुख्य रूप से सीएमएचओ हरेंद्र प्रताप सिंह , बी एम ओ एम के चौरे रेड गांव स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डॉ हर्ष पटेल ,तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी मनोज उईके अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना