राधे स्याम सोनी रिपोर्टर

बैतूल। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद बुधवार को सारनी थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुर पहुंची वहां पर उन्होंने जनसंवाद
कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों से जन संवाद करते हुए नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से बचने के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा सारनी में काम देने नौजवानों को रोजगार शिक्षा की सुविधा, नशा मुक्ति, महिला अपराध, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
छतरपुर, बागडोना, शोभापुर, हीरापल्ला, के नौजवानों को चोरी की घटनाओं से बचने डब्ल्यूसीएल के अंतर्गत काम करने वाले ठेकेदार के पास काम देने पढ़े लिखे नौजवानों के लिए बगडोना में शासकीय नौकरी संबंधित निशुल्क कोचिंग की योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीओपी सारनी रोशन कुमार जैन, सारणी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, चौकी प्रभारी रवि शक्य, डब्ल्यूसीएल
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी जीवन सिंह चौहान एवम स्टॉप उपस्थित रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है