बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

मैहर में अपराधियों के अंदर खौफ का माहौल आधा दर्जन अपराधियों ने क्षेत्र छोड़ा
मां शारदा की नगरी मैहर में इन दिनों नवगत टीआई का बहुत तेज बोल वाला है, क्योंकि उनकी कार्यशैली कुछ ऐसी है कि अपराधि उनके नाम से खोफ खाते हैं, पूर्व में भी जहां जहां थाना प्रभारी रहे हैं वहां पर भी अपराधियों पर अंकुश लगाने पर कामयाब रहे हैं, जब से मैंहर थाने की कमान संभाली है तब से क्षेत्र में शांति का माहौल है,संतोष तिवारी ने आज सात डकैतों को पकड़ा जो डकैती की योजना बना रहे थे,और रोपवे के कैश काउंटर में नजर लगाए बैठे थे, मुखबिर की सूचना पर संतोष तिवारी व देवी जी चौकी प्रभारी संतोष उलाडी ने टीम गठित की, और कुइयांन तलैया में सातों अपराधियों को धर दबोचा, उनके पास से एक पिस्टल और धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं, फिलहाल पुलिस ने सारे अपराधियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन