गौरव पटेल रिपोर्टर


➡️ चौरई/ छिंदवाड़ा: हरदुआ में खेत के कुआ में गिरा बाघ, उसे निकालने के लिए रेस्क्यू जारी!
➡️ जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बबलू पटेल के हरदुआ स्थित खेत के कुँआ में गिरा बाघ! वन अमले की टीम मौके पर मौजूद!
➡️ चौरई टी आई स्टाफ के साथ मौक़े पर मौजूद संभाला मोर्चा!
✍️ चौरई: छिंदवाड़ा जिले के चौरई तहसील के हरदुआ गांव में एक बाघ घुस आया! यहां जिले के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के कुएं में गिर गया! जब आज गुरुवार सुबह शैलेंद्र पटेल कुएं की तरफ से आ रही आवाजों को सुनकर वहां पहुंचे, तो कुएं के अंदर बाघ को देखकर दंग रह गए! ट्रेंकुलाइज कर बाघ का रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है! शैलेंद्र पटेल ने इसकी सूचना तुरंत पेंच टाइगर रिजर्व की टीम को दी! मौके पर टीम पहुंच गई है! ट्रेंकुलाइज करके बाघ को कुएं से बाहर निकालने के लिए वन विभाग का अमला पहुंच गया है! बता दें कि हरदुआ गांव पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन से सटा हुआ है! माना जा रहा है कि यही से बाघ गांव में आया होगा!

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।