Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों के पास से 22 किलो गांजा कीमती 02 लाख 20 हजार रूपये का किया बरामद*

ग्वालियर। 26.08.2022। – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.08.2022 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो गांजा तस्कर डबरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये स्टेशन रोड, सराफा के पीछे खड़े हैं। सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एंव अति0 पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा व क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकडने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एंव श्री विजय भदौरिया व एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी. विनायक शुक्ला व क्राईम ब्रांच थाना प्रभारी निरी. दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा डबरा स्टेशन पर आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर आरपीएफ पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान डबरा रेलवे स्टेशन सराफा के पीछे जाकर देखा तो वहॉ खडे 02 संदिग्ध व्यक्ति बैग लिये हुए खडे दिखे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया गया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्धों को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया, पूछताछ करने पर उन्होने अपने आप को दिल्ली व आगरा (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। उक्त पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनकी पैन्ट की जैब से 03 मोबाइल व 2,200/- रूपये नगद व उनके पास मिले बैगों को खोलकर देखा तो उसमें गांजा भरा मिला, तौल करने पर कुल 22 किलो गांजा अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 20 हजार रूपये का आरोपियों के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया। थाना डबरा में पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये दोनों गांजा तस्करों ने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से ग्वालियर गांजा लाये थे व उसे रेल्वे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से वह स्टेशन रोड, सराफा के पीछे आ गये थे और गांजा बैचने के लिये स्थानीय खरीददार की तलाश कर रहे थे तभी पुलिस द्वारा उन्हेे मय गांजे के पकड़ लिया गया।

जप्त मशरूकाः कुल 22 किलो गांजा कीमती लगभग 02 लाख 20 हजार रूपये, 03 मोबाइल, 2,200/- रूपये नगद।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक विनायक शुक्ला, उनि. संजीव यादव, दीपक सिंह भदौरिया, कार्य.उनि. अतुल सिंह चौहान, आर. अविनाश पटसारिया, रामप्रताप भदौरिया, रामू अहिरवार. क्राईम ब्रांच टीम-़ उनि. राहुल सिंह अहिरवार, प्र.आर. विकास बाबू, आर. रणवीर शर्मा, राजीव शुक्ला, सुमित शर्मा, जितेन्द्र आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि. रविन्द्र सिंह राजावत, प्र.आर. अनिल कुमार सिंह, दीपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, भान चन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।