Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


हरदा- कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्राम राजाबरारी पहुँच कर पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान वन मण्डल अधिकारी श्री अंकित पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वर महोबिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पंचायत सचिव को निर्देश दिये कि गांव के सभी आदिवासी परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा सस्ते खाद्यान्न के लिये पात्रता पर्ची जैसी सुविधाएं दिलाएं। उन्होने गांव के वृद्धजनों को पेंशन दिलाने के लिये भी पंचायत सचिव को निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गर्ग ने गांव के सभी मजदूरों का पंजीयन कर्मकार मण्डल या संबल योजना के तहत कराने के निर्देश भी दिये ताकि उन्हें मजदूरों के लिये संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का लाभ मिल सके।

उन्होने गांव में रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यो तथा उनमें लगे मजदूरों की जानकारी ली और निर्देश दिये कि गांव के सभी पंजीकृत मजदूरों को उनकी मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि पंचायत सचिव हरदा में निवास करता है तथा गांव में नहीं रहता है। इस कारण ग्रामीणों की समस्याएं हल नहीं हो पाती है।


इस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने पंचायत सचिव को गांव में ही निवास करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गांव में निवास न करने पर सचिव को निलंबित किया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव के आसपास डामरीकृत पक्की सड़कों के निर्माण की मांग कलेक्टर श्री गर्ग से की। महाप्रबन्धक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि राजाबरारी व आसपास के ग्रामों में 8 सड़कों को डामरीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होने बताया कि मण्डी निधि से भी राजाबरारी व आसपास के ग्रामों में सड़के निर्मित की जाएंगी। इस दौरान ग्राम सालई, रातामाटी, ऊंचाबरारी के ग्रामीणों ने भी कलेक्टर श्री गर्ग को अपनी समस्याएं बताई।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍