सस्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर में गुरुवार को हुए लायंस व लियो क्लब खिलचीपुर के समारोह में जुल्फिकार खान सदर अंजुमन एहले इस्लाम समिति को सामाजिक सद्भावना सम्मान से नवाजा गया। वही उनके कार्य को देखते हुए एवं प्रशंसा की सराहना कि गई। उल्लेखनीय है कि जुल्फिकार खान के सदारत में अंजुमन समिति ने विगत वर्ष नगर में कई सामाजिक कार्यों का आयोजन किया। जिनमें से मुख्य रूप से कोविड- वैक्सीनेशन के लिए तीन बड़े कैंप ,आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, शिक्षा जागरूकता अभियान ,पीड़ित शोषित वर्ग के लिए पदयात्रा , गर्मियों में प्याऊ की व्यवस्था व तिरंगा रैली जैसे कई सफल आयोजन नगर में किए गये हैं।
सदर साहब को सम्मान मिलने से नगर के मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है। समाज जनों के साथ ही नगर के भी कई लोगों ने सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है