Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

SDOP कार्यालय के रीडर वसुनिया के स्थानांतरण पर दी विदाई : शासकीय सेवा मे स्थानांतरण एक अहम हिस्सा है जिससे हर कर्मचारी और अधिकारी को रूबरू होना पड़ता – SDOP परिहार


सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर। शासकीय सेवा मे स्थानांतरण एक अहम हिस्सा हैं। जिससे हर कर्मचारी और अधिकारी को रूबरू होना पड़ता है। लेकिन दुख जब होता है जब कोई अधिकारी एवं कर्मचारी एक अच्छे सेवा कार्य के बाद अपने साथियों को छोड़कर जाता है। उक्त विचार सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने सरदारपुर एसडीओपी कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया के कुक्षी एसडीओपी कार्यालय में स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में व्यक्त किए। एसडीओपी परिहार ने कहा की उन्हे सरदारपुर आए 6 माह का समय हुआ हैं, लेकिन यहां के स्टाफ के साथ ऐसा समन्वय बना की यह परिवार के सदस्य जैसे है। रीडर वसुनिया के कार्य की सराहना करते हुये एसडीओपी ने कहा की अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवाद स्थापित करना साथ ही किसी भी कार्य के लिये मनाही ना करना वसुनिया की एक खास पहचान में शुमार होती है। उन्होंने रीडर वसुनिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।वही सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने कहा की रीडर वसुनिया को सरदारपुर अनुभाग में करीब 1 दशक का समय हो चुका हैं और पुलिस विभाग मे इतने लंबे समय तक एक स्थान पर रहना बडी बात है। शास्त्री ने कहा की वे जब यहां एसडीओपी थे तब कार्यालय भी छोटा था। लेकिन वसुनिया एवं उस समय पदस्थ कर्मचारियों ने रिकॉर्ड को पुरी तरह दुरुस्त रखा। जिसकी निरीक्षण के समय वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तारीफ की थी।वही विदाई समारोह को राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, अमझेरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया, दसाई चौकी प्रभारी जगदीशचंद्र निनामा, एसडीओपी कार्यालय के संदीप बिलवाल, उमेश बामनिया, मुकेश बारिया, दुर्गेश पाटीदार ने भी संबोधित करते हुए प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजोद थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत, राजोद थाने के रितेन्द्र राजावत, राजगढ़ थाने के आरक्षक दिलीप डुडवे, पत्रकार गोपाल गर्ग व आरिफ शेख सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रमेश प्रजापति ने किया एवं आभार दुर्गेश पाटीदार ने व्यक्त किया।