Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

85 आवेदन प्राप्त, कई मामलों में दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

धार 17 जून 25/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय कुक्षी में जनसुनवाई में पहुंचे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इस जनसुनवाई में कुल 85 आवेदन विभिन्न समस्याओं और शिकायती प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में कुक्षी तहसील के ग्राम धनोरा एवं गोरदा के कृषकों द्वारा कृषि भूमियों में जाने के लिए रास्ता दिलवाने, ग्राम आगर की वेस्तीबाई द्वारा पति चंदरसिंह की नदी के नाले में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, निसरपुर की जनपद सदस्य उर्मिला धुरजी पाटीदार द्वारा पुनर्वास स्थल पर जल सप्लाई व्यवस्था करने हेतु आवेदन दिया गया। इसी प्रकार ग्राम करोदिया की शांताबाई पति गोपाल कृषि भूमि सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत डूब से प्रभावित होने पर भूखण्ड पट्टा दिलवाने के संबंध में अपने आवेदन दिए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इस जनसुनवाई में डूब प्रभावितों को पैकेज का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत डेहरी में निर्माण किए गए सीसी रोड की गुणवत्ता की जॉंच करवाने, डॉंक्टर की नियुक्ति करवाने, आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने, भूखण्ड का पट्टा दिलवाने इत्यादि विभिन्न समस्याओं, मांगों के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कहा कि धार जिला भूगोलिक दृष्टि से बड़ा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचना कठिन होता है। इसी वजह से प्रशासन अब स्वयं लोगों के बीच जाकर सुनवाई कर रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम कुक्षी श्री विकास धाकड़ को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें