Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

प्रभात पट्टन विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ताईखेड़ा में एक घर में जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया परिवार के सदस्यों को जहरीले कोबरा सांप को एक बोरी में जाते हुए दिखाई दिया तो परिवार दहशत में आ गया जिसकी जानकारी सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को दी गई श्रीकांत विश्वकर्मा ने ग्राम ताई खेड़ा पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कीया और जहरीले कोबरा को सुरक्षित पर्यावरण में छोड़ दिया उन्होंने बताया कि कोबरा सांप जहरीला सांप था जो कि तकरीबन 4 फीट के आसपास का था ग्राम ताई खेड़ा के रिटायर्ड शिक्षक धनराज बनखेडे के घर में यह कोबरा सांप निकला था इस सांप का रेस्क्यू करते समय इस सांप को देखने के लिए ग्राम ताई खेड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा गांव धनराज वानखेड़े के घर के पास इकट्ठा हो गया श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि सांप को ना मारे और सांप के बारे में श्रीकांत विश्वकर्मा ने समस्त ग्रामीणों को जानकारी भी दी और उन्होंने कहा कि यदि सांप काटे तो झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़े और तत्काल नजदी की स्वास्थ्य केंद्र में इसका इलाज कराएं।