ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

मुलताई में पिछले 3 दिनों में मोबाइल चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाए हो चुकी है। गुरुवार को सब्जी बाजार में कई
लोगो के मोबाइल चोरी हुए थे वही नगर के नागपुर रोड पर लोगो ने एक युवक व एक महिला को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोगो ने बताया कि बस के अन्दर एक महिला यात्री कामोबाइल और पर्स चोरी किया गया था उसने इन दोनों को चोरी करते हुए पकड़ा लोगो ने पुलिस बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले किया है। दोनो बाहर महाराष्ट्र के बताए जा रहे है। इधर कृष्णा धोटे ने बताया कि वह सब्जी
बाजार में सब्जी ले रहे थे इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया । बाजार में इसी प्रकार कई लोगो के मोबाइल चोरी हुए कुछ लोगो ने लिखित में पुलिस से शिकायत की हैबताया जा रहा है कि बाहर के चोर आकर मोबाइल चोरी कर रहे हैं पांच छः लोगो की गैंग चोरी को अंजाम दे रही है

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग