पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी में कोतवाली थाने के बाहर वाहन और चालकों के दस्तावेजों की जांच से हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ वाहन चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आए। पुलिस ने इस दौरान नियमों के खिलाफ वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने बताया कि वाहनों के दस्तावेजों और चालक के ड्रायविंग लायसेंस की जांच की जा रही है। साथ ही दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि बगैर लाइसेंस, बगैर रजिस्ट्रेशन, दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने पर कार्रवाई की जा रही है। वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई। जिनके पास वाहन ड्रायविंग लायसेंस या फिर वाहन का रजिस्ट्रेशन या फिर अन्य जरुरी दस्तावेज नहीं थे, उसके खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूल किया गया है।
पुलिस ने करीब 8 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 सौ रुपए रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को नियम के अनुसार वाहन चलाने, सभी आवश्यक दस्तावेज रखने की हिदायत भी दी है। पुलिस का कहना है कि वाहनों की जांच कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ताकि लोग यातायात नियमों के तहत वाहन चलाएं।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन