Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी में दोपहर के बाद जब बारिश हुई तब लोगो को गर्मी से राहत तो मिली पर लगभग इस एक घण्टे की बारिश नें शहर की व्यवस्थाओं नालियों के ऊपर के कब्जे नालियों की साफ सफाई से जुड़ी हर पोल को खोल कर रख दिया नगर निगम द्वारा किस प्रकार से वार्डों का विकास कार्य किया गया है यह बता दिया इस एक घण्टे की बारिश नें , शहर में नालियों का शहर का राजीव गांधी वार्ड ,राष्ट्रीय स्कूल गायत्री नगर पुलिया के पास जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई ,शहर में हर तरफ गली मुहल्लों की नालियों साफ सफाई के अभाव के चलते नालियों के पानी से सड़कें लबालब दिखाई देने लगी,स्कूलो से छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को भी शहर के नाला रुपी सड़कों से गुजरना पड़ा |

यह कैसी सड़क व्यवस्था
चाका से चाण्डक चौक तक हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे लीपा पोती के नाम पर केवल थिगड़ा लगाई हुई सड़के बारिश ना हो तो धूल ही धूल अगर बारिश हो जाए तो जल भराव के चलते वाहनो को गड्ढो के गहराई का अंदाजा तक नही मिलता जिससे वह दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है|

कटनी से न्यूज 247 इंडिया ,शिववाणी समाचार पत्र के लिए संदीप शर्मा की रिपोर्ट*