Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


भारतीय किसान संघ तहसील प्रतिनिधि मंडल सिराली को रासायनिक खाद डीएपी यूरिया को लेकर किसानों के द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी कि बहुत तेज रेट में डीएपी एवं यूरिया,यूरिया 350 रुपए बोरी एवं डीएपी 1450 रुपए बोरी में बेचा जा रहा था जबकि भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल के द्वारा हमारे कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की गई तो उनके द्वारा किसान संघ प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट अवगत कराया गया कि सही रेट पर ही डीएपी यूरिया बेचने का अधिनियम है इससे ऊपर कोई नहीं बेच सकता ।

कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा किस-किस व्यापारियों के पास कितना-कितना खाद डीएपी यूरिया उपलब्ध है उसकी जानकारी संगठन को दी गई कृषि विभाग के उपसंचालक श्री चंद्रावत के द्वारा व्यापारियों से बात करके शासकीय रेट पर यूरिया 266 रुपए एवं डीएपी1350 रुपए में बेचने के आदेश दिए गए , इससे कोई भी ज्यादा रेट में बेचते हुए पाया गया या किसी किसान के द्वारा शिकायत की गई तो उस व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर  एफआईआर दर्ज कर दी जावेगी ।भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सभी व्यापारियों जैसे पंकज एग्रो, राजपूत एग्रो, माहेश्वरी मार्केटिंग, किसान अभिकरण के यहां से किसानों को शासकीय रेट पर खाद का वितरण की व्यवस्था की गई इस दौरान भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाहा,जिला सदस्य विनय पटेल,तहसील मंत्री विजेश मुकाती, तहसील सह मंत्री जितेंद्र शर्मा, तहसील सदस्य सुरेश जी जोशी, दुर्गेश जी चौहान, दिनेश जी राजपूत अजय तोमर एवं ग्राम इकाइयों के किसान उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍