
टिमरनी विकासखंड के रहटगांव में संचालित आशीर्वाद क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग के साथ रहटगांव पुलिस के द्वारा सघन जांच पड़ताल की जा रही है।


डॉक्टर परितोष विश्वास पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं आज शाम को राजाबरारी ग्राम के सखाराम नामक युवक का डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा था युवक को तेज बुखार सहित सर्दी जुखाम होने पर डॉ विश्वास के द्वारा एक इंजेक्शन ओर गोली दवाई दी गई थी।


इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक युवक की हालत बिगड़ने लगी जिस पर परिजनों के द्वारा रहटगांव थाने में सूचना दी गई और तत्काल युवक को रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां युवक का उपचार किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आशीर्वाद क्लीनिक से दवाइयां एवं अन्य दस्तावेजों को जप्त कर जांच की जा रही है मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वीएमओ एम के चोरे के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने बात कही जा रही है वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना