
टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने आगामी डोल ग्यारस एवं आनंद चतुर्दशी पर टिमरनी शहर में होने वाले कार्यक्रम कि रुप रेखा के संबध में बैठक आयोजित की गई, बैठक मे टिमरनी शहर के सात स्थानों से डोल ग्यारस पर डोल निकाले जाएंगे ।


जिसको लेकर थाना प्रभारी के कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी बैठक में डोल ग्यारस पर आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में जानकारी सांझा की गई शहर के किन किन क्षेत्रों से ग्यारस पर डोल का चल समारोह निकाला जाएगा साथ ही ग्यारस पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली गई।

टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया आगामी त्यौहार डोल ग्यारस व आनंद चतुर्दशी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों पर पुलिस सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जाएंगे जिससे आगामी त्यौहार निर्विघ्न संपन्न कराए जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना