
सोडलपुर से आज एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई जहां 40 वर्षीय युवक मृतक बनवारी सोलंकी के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत मे जाकर जहरीली दवा पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली, मामला कल शाम 6 बजे के बाद का बताया जा रहा है ।

मृतक बनवारी पिता श्रीराम सोलंकी गांव में सबसे मिलनसार और अपनी कई प्रतिभाओं से युवाओं का प्रेरणा माना जाता था। भजन गायन के साथ क्रिकेट का युवा खिलाड़ी सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाला युवक जिसकी असमय मृत्यु की खबर से पूरे सोडलपुर मे मातम सा छा गया । जो अत्यंत ही दुखद घटना है।
मृतक बनवारी के द्वारा कल शाम को अपने मोबाइल पर अंतिम स्टेटस पर सभी भाइयों को राम राम लिखकर यह कदम उठाया गया। तकरीबन रात 8 बजे मृतक युवक को ढूंढते हुए लोग खेत पर पहुंचे तो देखा, युवक को तत्काल जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार

शव का पोस्टमार्टम कर शव वाहन से शव को सोडलपुर में परिजनों को सौंपा गया। जहां आज सुबह 9 बजे स्थानीय मुक्तिधाम पर मृतक बनवारी सोलंकी को परिजनों, मित्रों व ग्रामीणों के द्वारा नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन