Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलनाथ दिग्विजय सिंह एवं डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस पार्टी अपने वचनपत्र को पूरा करेंगी: एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि

ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी

2023 में मध्यप्रदेश की जनता ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान को सड़क पर लाने का काम करेगी

भिंड. कमलनाथ ,दिग्विजय एवं डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर 2023 में भाजपा का सूपड़ा साफ कर सरकार बनाएगी तथा 2018 के वचनपत्र में जो वचन दिए थे उन्हें पूरा करेंगी यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने नगर परिषद मिहोना में जनसंवाद समारोह में आयोजित आमसभा के दौरान कहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह उपस्थित हुए तथा उन्होंने 2023 के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन कर प्रेरित किया। आमसभा में प्रदेश सचिव एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने कहां है मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की गद्दारी के कारण जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की , जिन मुद्दों को लेकर सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से गद्दारी की थी और सड़क पर उतरने की धमकी दी थी मैं पूछना चाहता हूं कि किसानों बेरोज़गारी स्वास्थ्य शिक्षा आदि के मुद्दे कहां गए आज आमजनता महंगाई बेरोज़गारी स्वास्थ्य शिक्षा आदि समस्याओं से त्रस्त है लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार करने में मस्त हैं। पद की लालसा ने सिंधिया को गद्दार बना दिया लेकिन सिंधिया के जाने से कांग्रेस पार्टी एकजुट हों गई है तथा अब कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के सम्मान मिलने लगा है जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है आज कांग्रेस पार्टी के हाईकमान ने डॉ गोविंद सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी है उससे कार्यकर्ताओं के हौसले सातवें आसमान पर तथा भाजपाइयों की सारी रणनीति फेल गई हो है क्योंकि ग्वालियर चंबल अंचल में भाजपा के पास डॉ गोविंद सिंह के सामने कोई विकल्प नहीं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह तथा डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में 2023 में ग्वालियर चंबल अंचल के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सिंधिया और शिवराज का किला ढहाने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। जनसंवाद समारोह में नगरपालिका लहार के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर परिषद रौन मिहोना दवोह आलमपुर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लहार एवं रौन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव बल्लू दुवे वकील, राजा भैया पाल, नगर परिषद मिहोना के समस्त पार्षदगण एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे मौजूद रहे। भिंड से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर