Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद// ग्राम पंचायत राजोद में जिला पंचायत सदस्य जगदीश बाबर द्वारा गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम समारोह रखा गया । पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे । कार्यक्रम समापन के बाद भाजपा कार्यकर्ता एवं कई ग्रामीणजन ग्राम पंचायत प्रांगण में उपस्थित थे । क्षेत्र में गौशालाओं की अच्छी देखरेख के संबंध में व गौ माता को अच्छी देखभाल के लिये हर व्यक्ति क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी समझे, ताकि गौ माता हमारी माता है उसका ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है। गौशाला में गौमाता को खाने पीने का है भर पुर इंतजाम है शासन कि और से भी गौशाला में बजट अनुसार पैसा दिया जाता है ताकि गौशाला में गाय भूखे ना मरे पत्रकारों से बातचीत में कई समस्याओं का समाधान पंचायतों द्वारा यही हल किया जाएगा, इसी बीच ग्रामीणों एवं पत्रकारों ने गोचर भूमि राजोद व आसपास की पंचायतों में भी दबंगो भू माफियाओं द्वारा हजारों हेक्टर भूमि अतिक्रमण कर रखा है जिससे भी कई पशुपालकों को अपने पशु चराने के लिए कई तरह कठिनाई का सामना करना
पड़ता है। शासन के आदेशों के बाद भी गोचर भूमि को भू माफियाओं से मुक्त नहीं कराई जा रही है। इस भू पर भूरिया ने कहा कि किसी भी पार्टी का या कितना भी बड़ा नेता गोचर भूमि का भू माफिया है तो शासन के आदेश के अनुसार उसे कताही नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है की भू-माफिया द्वारा गोचर भूमि उनसे तुरंत कब्जे से हटाए जावेगी | गोचर भूमि के लिए प्रशासन के अधिकारियों को भी सख्त आदेश दिए हैं कि गोचर भूमि पशुओं के चराने के लिए जल्द से जल्द भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई जाए, जिससे पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं आएगी। उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को धन्यवाद दिया