राहुल राठोड़ रिपोर्टर





राजोद-राजस्थान के खरनाल के जन्मे श्री सत्य वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर उनके भक्तो ने बाबा को छतरी , प्रसाद , चढ़ा बाबा से आशीष मांगा , श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज भगवान शिव के ग्यारह अवतार माने जाते हैं, आज ही के दिन सर्प दंश से देह त्याग दिया था ।
वियो श्री सत्य वीर तेजाजी महाराज जयंती के अवसर पर स्थानीय श्री तेजाजी मंदिर गांधी चौक पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे मन्नतधारीयो ने ढोल -ढमाके व अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला व निशान चढ़ाएं। सर्पदंश पीड़ितों की तांतीया तोड़ी गई। वीर तेजाजी महाराज की पुजा अर्चना की गई। बाबा से आशीर्वाद लिया , वही वीर तेजाजी चौक में महाप्रसादी वितरित की गई,तेजाजी मंदिर में रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों से झाकियां और ,महाआरती का आयोजन भी हुआ व तेजाजी मंदिरो को विधुत लाईट से सजाया गया था। इस दौरान समिपस्थ ग्राम रुणी में श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर तांती छुड़ाई, छोटे बच्चों को तोला गया, वहीं गांव में एक दिवसीय मेला रहता है जिसमें झुले,चकरी ,नाव आदि में बच्चों ने किया मनोरंजन वहीं कैले,फरहाली ,खेल खिलो, आदि दुकानों पर खुब हुई बिक्री और ढोल डिजे पर खुब नाचें भक्त कई सालों से चली आ रही परंपरा को आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धुमधाम से मनाया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है