Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने सात तस्करों के पास से अवैध हथियार व 720 ग्राम ‘‘एमडीएमए’’ ड्रग कीमती लगभग 36 लाख रूपये का किया बरामद

🔴 पकड़े गये तस्कर चिरगांव(झांसी) से अवैध मादक पदार्थ लाकर शहर में करते थे बिक्री।
🔴 तस्करों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 06 जिंदा राउण्ड एवं एक 32 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड सहित दो मोटर सायकिलों को किया जप्त।
🔴 पकड़े गये तस्कर जिला ग्वालियर, भिण्ड व दतिया के निवासी हैं जिनमें एक महिला तस्कर भी शामिल।

ग्वालियर। दिनांक 06.09.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.09.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ बैचने की फिराक में थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत गौशाला रोड, लाल टिपारा पर मोटर सायकिल लिये खड़े हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस टीम संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर अवैध मादक पदार्थ बैचने वाले उक्त तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा उक्त तस्करों को पकड़े के लिये क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस टीम को लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत गौशाला रोड, लाल टिपारा के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर देखा तो वहां पर कुछ संदिग्ध लोग मोटर सायकिल लिये खड़े दिखे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख मौके पर खड़े संदिग्धों ने अपने-अपने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों द्वारा भाग रहे 07 संदिग्धों को धरदबोचा, पकड़े गये संदिग्धों में 06 पुरूष व 01 महिला शामिल है। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर संदिग्ध एक महिला व चार पुरूषों ने स्वयं को जिला दतिया का निवासी होना बताया एवं एक संदिग्ध ने स्वयं को गोरमी जिला भिण्ड तथा दूसरे संदिग्ध ने स्वयं को रमटापुरा ग्वालियर का निवासी होना बताया। पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी लेने पर संदिग्ध महिला के पास मौजूद पर्स से एक सफेद रंग की थैली में मादक पदार्थ मिला, पूछने पर उसने ‘‘एमडीएमए’’ नशे का पदार्थ होना बताया। दूसरे संदिग्ध के पास से प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ व मोटर सायकिल मिली। तीसरे संदिग्ध के पास से एक बिना नम्बर की मोटर सायकिल व मादक पदार्थ मिला। चौथे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में 315 बोर एक एक देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की तलाशी लेने पर उसकी जैब से 315 बोर के 06 जिंदा राउण्ड व मादक पदार्थ मिला। पांचवे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर का एक देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड व मादक पदार्थ मिला। छठवे व सातवे दोनों संदिग्धों की जैबों से पृथक-पृथक प्लास्टिक की थैलियों में अवैध मादक पदार्थ मिले। पकड़े गये संदिग्धों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने उसका नाम ‘‘एमडीएमए’’ बताया। पकड़े गये सातों तस्करों से पुलिस टीम द्वारा कुल 720 ग्राम ‘‘एमडीएमए’’ मादक पदार्थ कीमती लगभग 36 लाख रूपये व एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 06 जिंदा राउण्ड, 32 बोर का एक देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा दो मोटर सायकिल जप्त की गई। पकड़े गये सभी तस्करों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह पहाड़ी चुंगी, चिरगांव जिला झांसी(उ.प्र.) निवासी ड्रग माफिया से उक्त मादक पदार्थ बिक्री हेतु लेकर आते थे। पकड़े गये अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ थाना मुरार में धारा 8/22 एनडीपीएस व 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर उन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मशरूका:- कुल 720 ग्राम ‘‘एमडीएमए’’ मादक पदार्थ कीमती लगभग 36 लाख रूपये, व एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 06 जिंदा राउण्ड, 32 बोर का एक देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा दो मोटर सायकिल।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- उनि0 अमित शर्मा, रजनी रघुवंशी, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. के.पी.यादव, आर. नवीन पराशर, जैनेन्द्र गुर्जर,रूपेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रदीप यादव, थाना मुरार टीम- उनि सुमित्रा तिग्गा, अतर सिंह कुशवाह, प्र.आर. ज्ञान सिंह, आरक्षक नीरज यादव, पंकज तोमर, दिनेश राजावत, महिला आर. प्रकृति की सराहनीय भूमिका रही।