प्रताप नगर घटिया के सबसे असफल विधायक रामलाल मालवीय -कछवाय
इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन। प्रतापनगर घटिया की खस्ताहाल सडके के लिए क्षेत्रीय कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खास समर्थक रामलाल मालवीय का नाम हमेशा लिया जाएगा। प्रताप नगर की जनता बेहद परेशान है विधायक रामलाल मालवीय के कार्यकाल में।
उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भाजपा ग्रामीण के उपाध्यक्ष नरेंद्र हुकमचंद कछवाय ने कही। नरेन्द्र कछवाय ने कहा कि कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं में विधायक रामलाल मालवीय के प्रति असंतोष उभर रहा है। हाल ही में जनपद पंचायत के चुनाव में भी प्रतापनगर घटिया में कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। यहां तक रामलाल मालवीय की भतीजा बहू ग्राम पंचायत निपानिया ईसापुर जो कि स्वयं का गांव जहां पर विधायकजी निवास कर रहे हैं, , में 165 वोट से हार गई। इनके खास मित्र वीर सिंह राणा के भतीजे भी जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 5 में पराजय का मुंह देखना पड़ा मालवीय जी के और भी कांग्रेस के समर्थक जिला पंचायत जनपद पंचायत और सरपंच के पदों पर भी बुरी तरह हारेऔर तो और प्रताप नगर जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। विधायक द्वारा जारी की गई स्वेच्छा अनुदान राशि का रामलाल मालवीय बेहद दुरुपयोग कर रहे हैं। गरीब कार्यकर्ताओं को ना मिलते हुए अमीर नेताओं की जेब में जा रहे हैं। रामलाल मालवीय के 5 वर्ष पूर्ण होने में सिर्फ आठ 9 महीने बचे हैं जनता के बीच में कोई उपलब्धि नहीं है। हाल ही में उन्होंने प्रोपोगंडा करते हुए घटिया से उज्जैन की पदयात्रा बेहाल सड़कों को देखते हुए, परंतु कोई नतीजा नहीं निकला। और उन्हेल से उज्जैन तक की पदयात्रा में भी गिनती के कांग्रेसी दिखे !यह तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजियाजी की देन है जो उज्जैन से घटिया होते हुए घोंसला तनोडिया तक फोरलेन बन रहा है। भाजपा की उपलब्धियों के कारण प्रताप नगर घटिया कि आमजन को राहत मिल रही है।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी