बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



छिंदवाड़ा घर की रसोई में बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए हो। यह अपील नेक अनेक ग्रुप के सदस्यों के द्वारा गुलाबरा क्षेत्र के घर घर में जाकर की जा रही है ताकि वार्ड में घूमने वाली वाले गोवंश को रोटी के रूप में भोजन मिल सके। साथ ही गोवंश की पहचान के लिए रेडियम वाले पहचान पत्र बनाए गए हैं। वार्ड के प्रत्येक गोवंश के गले में पहचान पत्र लगाने की योजना का शुभारंभ शुक्रवार को स्वामी मुक्तानंद जी ने गुलाबरा वार्ड नंबर 42 स्थित जैन मंदिर में किया। साथ ही घरों-घर जाकर रसोई की पहली रोटी गौमाता के लिए रखने का आग्रह किया।
गोवंश को सुरक्षा देने वाली इस योजना के बारे में वार्ड नंबर 42 के पार्षद राजेश भोयर ने बताया कि वार्ड में गोवंश घूमती रहती थी। कई बार आपातकाल में बीमारी या गर्भधारण की स्थिति में गोवंश पालक का पता नहीं चल पाता । इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गोवंश की पहचान उसके पालक से करने के लिए रेडियम वाली परिचय पत्र बनाए गए हैं जो हर गोवंश के गले में डाले जाएंगे। साथ ही इस परिचय पत्र में पहली रोटी गाय की अपील की जा रही है। परिचय पत्र में गोवंश पालक का नाम एवं मोबाइल नंबर रहेगा। रेडियम सीट पर बना परिचय पत्र रात में अंधेरे में भी दूर से दिखाई देगा। जिससे सड़क दुर्घटना में भी सुरक्षा मिलेगी।शुक्रवार को स्वामी मुक्तानंद जी ने इस योजना का शुभारंभ जैन मंदिर गुलाबरा में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे उन्होंने घर-घर जाकर गौ माता के लिए पहली रोटी निकालने की अपील भी की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है