
जिले में नशीले पदार्थो व शराब के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति के सफल क्रियान्वयन के लिये जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

समिति के अध्यक्ष कलेक्टर ऋषि गर्ग बनाए गए हैं, इस समिति में पुलिस अधीक्षक, जिला वन मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा जिला परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना