Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जिले में अतिवृष्टि के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन मार्गो एवं रपटों पर हुई आंशिक क्षति की मरम्मत की जाएगी। महाप्रबन्धक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई हरदा श्री डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि मार्गो एवं रपटों पर हुई आंशिक क्षति के मरम्मत के लिये 7 प्रकरण कलेक्टर हरदा के द्वारा अनुमोदित कर स्वीकृति के लिये मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मुख्यालय भोपाल को भेजे गये है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुल / रपटें की खबर प्रमुखता से दिखाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा क्षतिग्रस्त पुल पुलिया एवं मार्गों की मरम्मत के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

स्वीकृति प्राप्त होते ही इन मार्गो एवं रपटों की रिपेयरिंग कार्य प्रारम्भ किया जावेगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि स्वीकृति के लिये भेजे गये प्रकरणों में कायागांव से बैड़ागांव मार्ग पर एफसीडब्ल्यू पर बाढ़ का अत्यधिक पानी आने के कारण लगभग 2.5 मी. गहरा गढ्ढा हुआ है, मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 3.74 लाख रूपये शामिल है। इसके अलावा बिछौलामाल से कच्छबेड़ी मार्ग पर नाले में अत्यधिक बाढ़ आने के कारण मार्ग पर ओवर टाप होने से सड़क किनारे कटाव होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 2.93 लाख रूपये, ग्राम गोगिया से गांगियाखेड़ी मार्ग पर नदी में बाढ़ आने व बहाव का रास्ता बदलने से सड़क के किनारे अत्यधिक कटाव हुआ मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 3.19 लाख रूपये शामिल है।
इसी तरह हरदा हंडिया से रेलवा मार्ग पर विद्यमान वीसीडब्ल्यू वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त होने तथा वीसीडब्ल्यू के डी/एस में अत्यधिक कटाव हुआ मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 3.52 लाख रूपये, सिराली से रहटगांव मार्ग पर बेरिंग कोट एवं दोनो और के फेसवाल के बीच की बेक फिलिंग क्षतिग्रस्त हुई मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 4.70 लाख रूपये, ग्राम फुलड़ी से रहटगांव मार्ग पर वीसीडब्ल्यू में वेरिंगकोट व फिलिंग क्षतिग्रस्त हुई मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 2.52 लाख रूपये तथा सांवलखेड़ी से सुंदरपानी मार्ग पर वीसीडब्ल्यू में वेरिंगकोट एवं बेकफिलिंग 6 मी. क्षतिग्रस्त हुई मरम्मत हेतु अनुमानित लागत 1.53 लाख रूपये शामिल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍