ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सागर जिले में कर्रापुर ,खुरई ,गढ़ाकोटा में निर्वाचन आगामी 27 तारीख को संपन्न होगा। निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 5 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जिसके छटवे दिवस शनिवार को कर्रापुर नगर परिषद में 28 नाम निर्देशन पत्र जमा हुये, जिनमें 14 पुरुष एवं 14 महिलाओ ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस प्रकार कर्रापुर में आज 28 नाम निर्देशन पत्र जमा हुये।
जबकि खुरई में 7 अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए जिनमें दो महिला पांच पुरुष अभ्यार्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया इस प्रकार कुल 39 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए जबकि गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद में चार अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
तहसीलदार श्री कुलदीप पाराशर ने बताया कि वार्ड 19 से 8,15,16 से अभ्यर्थी द्वारा नामनिर्देशन जमा किए गए
इस प्रकार आज दिनांक तक कुल 69 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है