Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त से कांग्रेस पार्षदों ने अपने अपने वार्डो की समस्याएं व वार्ड में विकास कार्य पर चर्चा की जिसमे वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद नजमा बी फिरोज पठान ने वार्ड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
नज़मा बी फ़िरोज़ पठान ने वार्ड में एक बड़े नाले की समस्या से अवगत कराया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा जो नए नाले का निर्माण किया है उसकी वजह से गरीब नवाज कॉलोनी ,इंद्रा कॉलोनी के घरों में पानी भर जाने की वजह से मजदूर वर्ग के लोगो का काफी नुकसान होता है उस नाले का पुनः निर्माण कर सौंदर्य करण किया जाए

वार्ड30 के अंदर 2 नई छोटी कचरा गाड़ी की मांग की गई

वार्ड बड़ा होने की वजह से सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग की गई

वार्ड को आवारा पशुओं से मुक्त करने की मांग की गई
वार्ड में से लाइट खम्बे हटवाने की मांग की गई जो बे वजह लगे हुवे है जिनसे आवागमन बाधित होता है

वार्ड स्थित बेग़म साहेब के मकबरे का सौंदर्य करण

वार्ड में कम्युनिटी हॉल है उसको डबल मंजिल बनवाने की की मांग की गई इस अवसर पर सभी कॉंग्रेसी पार्षद उपस्थित रहे