*ग्वालियर में जहरीली शराब का कहर, दो लोगों की मौत, 4 ने खोई आंखों की रोशनी*

*ग्वालियर में एक बार जहरीली शराब का कहर देखने को मिला. भाई दूज के दिन 6 लोगों ने एक साथ शराब पी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों ने आंखों की रोशनी खो दी*
*ग्वालियर*
*महाराजपुरा इलाके के चंदूपुरा और खेरिया गांव में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला. भाई दूज के दिन 6 से अधिक लोगों ने जहरीली शराब पी. जिससे दो लोगों की मौत हो गई. वहीं शराब खरीद कर लाने वाले विजय परिहार की भी मौत शराब पीने से हो गई. वहीं बंटी रजक, तेज सिंह चंद्रपाल और लालू माहौर की आंखों की रोशनी कम हो गई है*
*मध्य प्रदेश का चौथा शराब कांड*
*फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों से बयान ले रहे हैं. उनका कहना है कि फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता. अभी मरीजों का इलाज चल रहा है. उनके बयान पूरे होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. हैरानी की बात यह है कि इससे पहले जनवरी में मुरैना में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं भिंड में भी 7 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है. प्रशासनिक उदासीनता के चलते अवैध शराब के अड्डे बदस्तूर चल रहे हैं. प्रशासन कुछ समय के लिए सक्रिय हुआ था. लेकिन अब शराब माफियाओं को खत्म करने के लिए प्रशासन सक्रिय नहीं है. प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते यह तीसरा बड़ा शराब कांड है*

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है