ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

खुरई में डेढ़ लाख रू., गढाकोटा में एक लाख रू.
और कर्रापुर में 75 हजार रू.
व्यय के रुप में
नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत जिले के नगर पालिका खुरई, गढ़ाकोटा और नगर परिषद कर्रापुर के लिए निर्वाचन कराये जा रहे है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने पार्षद के चुनाव व्यय की सीमा निधारित कर दी है।
खुरई में पार्षद पद के प्रत्याशी अधिकतम डेढ़ लाख रू., गढ़ाकोटा में एक लाख और कर्रापुर में 75 हजार रू. चुनाव व्यय के रूप में खर्च कर सकेगें। यह राषि नाम निर्देशन पत्र भरने से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक की अवधि के लिए लागू होगी। ज्ञात हो कि निर्वाचन व्यय की राशि परिषद की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित की जाती है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*