ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिले की खुरई एवं गढ़ाकोटा नगर पालिका और कर्रापुर नगर परिषद के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा जमा कराए गए नाम निर्देशन- पत्रों को वापिस लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इन तीनों नगरीय निकाय में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तत्काल बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। तीनों नगरीय निकाय में 27 सितंबर को मतदान और 30 सितंबर को मतगणना होगी। विगत 12 सितंबर तक जमा हुए नाम निर्देशन पत्रों की सवींक्षा 13 सितंबर को हुई थी, जिसमे 11 नाम निर्देशन पत्रों को विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया था। शेष 255 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए थे। इनमे खुरई नगर पालिका परिषद के 32 वार्डो के लिए 70 नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए । गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद के 23 वार्डो के लिए 82 नामांकन पत्र सही पाए गए थे। इसी प्रकार कर्रापुर नगर परिषद के 15 वार्डो के लिए जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों में से 103 को सही पाया गया था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है