ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

मुलताई नगर में हथियार बंद लुटेरों द्वारा एक ज्वेलर्स एवम् एक पूर्व फौजी के घर लाखो रुपए की चोरी की गई थी इस चोरी का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है अब बैरियर नाका कब्रिस्तान के पास एक सर्विसिंग सेन्टर में लाखो का सामान चोरी हो गया संचालक द्वारा चोरी की शिकायत
थाने में की गई है ।
पुराने नागपुर रोड पर स्थित रॉयल कार केयर सर्विसिंग सेंटर में मंगलवार बुधवार की रात चोर सर्विसिंग करने वाली मोटर
पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर के ले गए संचालक का दावा है कि सामान की कीमत लगभग 2 लाख से अधिक है सेंटर चालक अलीम भाई ने बताया कि बारिश के कारण मंगलवार को सेंटर बंद था बुधवार सुबह जब सटर खोला तो देखा कि मोटर सहित अन्य सामान गायब है उन्होने बताया
कि चोर द्वारा टीन तोडकर सामान चोरी कर ले गए जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है जल्दी से जल्दी चोरी का खुलासा करने की मांग की गई है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है