Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्षन में ’’हिन्दी दिवस’’ के अवसर पर ऐल्कॉन हाईट्स इन्टरनेशनल स्कूल, में विधिक साक्षरता शिविर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री मनीष भट्ट द्वारा हिन्दी सप्ताह मनाने के उद्ेश्य को वर्णित और पर मातृभाषा के महत्व को स्पष्ट किया गया। साथ ही विद्यार्थीगण को निंरतर योगाभ्यास कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु सलाह दी गई। इस अवसर पर श्री भट्ट द्वारा मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 एवं नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राहुल सोनी द्वारा भारतीय संविधान मे प्रावधानित 11 मौलिक कर्तव्यों को विस्तारपूर्वक व्याख्या करते हुए समझाया एवं बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की जानकारी होना एवं उनका पालन करना चाहिए।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल द्वारा व्यक्त किया कि प्रत्येक वर्ष हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया जाता है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश के परिपालन में इस वर्ष भी विभिन्न स्थलों पर विधिक साक्षरता शिविर एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
शिविर में विद्यालय के संचालक डॉ. राजीव राठौर, प्राचार्या श्रीमती तृप्ती राठौर, उप-प्राचार्य श्रीमती तनु भाटिया एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।