Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा-:मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए रवाना हुऐ जिले के 325 यात्री

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही।

हरदा जिले के वरिष्ठ नागरिक वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए हरदा के रेलवे स्टेशन से विशेष रेल से आज 17 सितंबर को जिले के 325 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ । यात्रा के लिए चयनित तीर्थ यात्रियों को दोपहर 12 बजे अनिवार्य रूप से हरदा के रेलवे स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष रेल खंडवा से 17 सितंबर को दोपहर 2: 45 बजे रवाना होकर अपरान्ह 4 बजे हरदा पहुंची। कुल 5 मिनट हरदा स्टेशन पर रुक कर जिले के 325 यात्रियों को लेकर इटारसी के लिए रवाना हुई।

यात्रा 5 दिवस पूर्ण होने के पश्चात वापसी में यह विशेष रेल 22 सितंबर को इटारसी से रात्रि 1:55 बजे रवाना होकर रात्रि 2:45 बजे हरदा पहुंचेगी।
यात्रा में जिले के 325 यात्री, तीर्थ यात्रा पर गए हैं जिनमें हरदा तहसील के 75, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया व सिराली तहसीलों के 50-50 यात्री शामिल है।
जिले के तीर्थ यात्रियों के स्वागत में नागरिकों के द्वारा साल श्रीफल व माता की चुनरी भैट कर सफल यात्रा के लिए कामना की , सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे धर्मस्व विभाग प्रतिनिधि अशोक पाराशर, गोविंद पालीवाल, मीडिया प्रभारी श्रीराम कुशवाह, भोला शंकर कुशवाहा, अक्षय शांडिल्य सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍