Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ प्रदान किया जा रहा है – सांसद श्री राज बहादुर सिंह

नौरादेही अभ्यारण को पर्यटन में विश्व पटल पर लाया जाएगा – विधायक श्री शैलेन्द्र जैन

आवश्यकता वाले व्यक्ति की सेवा करना ही नारायण सेवा:महापौर श्रीमती संगीता तिवारी

मुख्यमंत्री जनसेवा योजना के माध्यम से सरकार आपके द्वार तक पहुंचेगी- श्री जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान हुआ शुभारंभ
_
सागर जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ प्रदान किया जा रहा है। उक्त विचार सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शुभारंभ अवसर पर महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री सुशील तिवारी, श्री पृथ्वी सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्री लक्ष्मण सिंह, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, हितग्राही एवं स्व सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे।
सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम उनको मध्यप्रदेश में पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनको जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा ऐसी अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई ह,ै जिनके माध्यम से आवश्यकता वाले व्यक्तियों को हित लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अति आवश्यकता वाले व्यक्तियों को लाभ देकर सरकार अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक आवश्यकता वाले व्यक्ति को लाभ दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आज से अवश्य प्रारंभ हो रहा है, किंतु आगामी 31 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा और इसमें अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। सांसद ने कहा कि हमें अपने कार्यकलापों में इस प्रकार सुधार करना चाहिए, जिससे कि न केवल अपना बल्कि पूरे देश-प्रदेष एवं जिले का भला हो सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया था और आज इस अभियान के माध्यम से पूरा देश सफाई के मामले में विश्व में अपना नाम रोशन कर रहा है ।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा योजना के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक नहीं दो-दो शिविर प्रत्येक वार्ड में एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। जिनमें समस्त आवश्यकता वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से नगर को स्वच्छ बनाने के लिए और तेजी से प्रयास किए जाएंगे ।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अफ्रीका के नामीबिया से जो चीते लाकर मध्यप्रदेश के कूनों में छोड़े गए हैं, इससे मध्य प्रदेश पूरे विश्व पटल पर अपना नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा देश बन गया है, जहां नामीबिया के चीते पर्यटन को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सागर के नौरादेही अभ्यारण को विश्व पटल पर लाने के लिए यहां भी चीते लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर प्रयास प्रारंभ किए जा रहे हैं । श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से सागर का कोई भी हितग्राही किसी भी योजना से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ स्वस्थ रहें, यही हम सब की कामना है। हमारा सागर देश-प्रदेश में अपना नाम रोशन करता रहे। विधायक श्री जैन ने कहा कि स्व सहायता समूह के उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध हो, इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से आपकी सरकार आपके द्वार पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करेगी और लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी, घर बैठे ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आपके लिए 18 घंटे कार्य कर रहे हैं, जिसके माध्यम से आज हर व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा है । श्री राजपूत ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में यह शिविर दो बार आयोजित होगा, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रारंभ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्री सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से जिले की 734 ग्राम पंचायतों में दो बार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जो कि 31 अक्टूबर तक संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए समस्त जनपद पंचायतों के माध्यम से संपूर्ण ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य किया गया है, जिससे कि समस्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम के प्रांरभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती एवं कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया जबकि आभार नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने माना। #मुख्यमंत्रीजनसेवा_अभियान