Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिविरों के माध्यम से गरीबों को जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाएं: राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी सागर

प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में लगेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर माननीय सुर्खी क्षेत्र विधायक गोविंद सिंह राजपूत जी
————————————-
प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकवि पद्यमाकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के पदाधिकारियों तथा ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री सेवा योजना के तहत 17 सितंबर से शिविर लगाकर विभिन्न हितगा्रही मूलक योजना का लाभ दिये जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, प्रत्येक हितग्राही को योजना का लाभ मिले। ये शिविर अलग- अलग तारीखों में 31 अक्टूबर तक प्रत्येक पंचायत और नगरीय निकायों में आयोजित किये जा रहे है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत , जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का महाअभियान प्रदेश में शुरू किया गया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान ग्रामीण जन शिविर में पहुचे और योजनाओं के लाभ ले। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान दो शिविर लगाये जाएगें। प्रथम शिविर में आवेदन लिये जाएगें और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। दूसरे शिविर में आवेदन देने वाले सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिससे कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सुरखी क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडी जा रही और विकास के कार्य लगातार किये जा रहे है।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहॅुमुखी विकास हो रहा है। देश से विलुप्त हुए वन्य जीव चीता का 72 साल बाद पुनस्थापन किया गया है। प्राकृतिक संतुलन की दिशा मे यह महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने ये कहा कि मुख्यमंत्री सेवा अभियान 17 सितंबर से जिले में प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी 32 योजनाओं का जिले के पात्र हितगा्रहियों को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों के मरम्मत के कार्य , खेल मैदान , मुक्तिधाम, आदि कार्यो की आवश्यकता हो तो उसकी जानकारी भी प्रपत्र में दे। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किये जा सके। कार्यक्रम को श्री गौरव सिरोठिया और शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में बताया गया कि शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना उनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, पीएम स्वनिधि, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, वर्ष से अधिक आयु के बहु विकलांग, भौतिक दिव्यांग के लिये आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, चिकित्सक की अनुशंसा से निःशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, आयुष्मान भारत निरामय, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयन, आधार अनुदान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन), किसान क्रेडिट कार्ड (सहकारी बैंक के माध्यम से), किसान क्रेडिट कार्ड (मछुआ), मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड (कॉमर्शियल बैंक के माध्यम से) प्रदाय किए जायेंगे।

सागर ब्यूरो चीफ✍