
हरदा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने एक आरोपी रितेश कंजर निवासी ग्राम रड़की थाना बेरछा जिला शाजापुर की गिरफ्तारी के लिये 5 हजार रूपये की उद्घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो कोई व्यक्ति आरोपी रितेश कंजर निवासी ग्राम रड़की को गिरफ्तार करेगा अथवा करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को 5 हजार रूपये की ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना