अभिषेक नायक रिपोर्टर



विसर्जन चल समारोह में प्रतिबंधित रहेंगे डीजे साउंड,दुर्गा पंडालों में कम ध्वनि में बजेंगे देवी गीत
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना में हुई शान्ति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए निर्देश,शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने कही बात नवरात्रि और दशहरे पर्व को लेकर रविवार शाम को बहोरीबंद थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना सिंह जाट बाकल नायब तहसीलदार ऋषि गौतम ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। देवी पंडालों में देवी गीतों को ही कम ध्वनि में बजाएं।विसर्जन चल समारोह को लेकर अधिकारियों ने कहा कि चल समारोह में समिति के लोग डीजे साउंड नहीं बजायेंगे।पर्व पर डीजे साउंड पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। इस दौरान पुलिस बल और थाना क्षेत्र के गणमान्य, रवि पांडे, अशोक दुबे ,महेंद्र दुबे ,इद्र कुमार पटेल ,पवन व्यवहार, राजेश रजक ,मुन्ना खान, सेंगर वकील साहब, नंरू सैनी ,नरेंद्र पुराणिक ,अजय गर्ग, राजा दुबे,
एवं समितियों के प्रमुख उपस्थित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है