Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार को जारी एक आदेश में संयुक्त कलेक्टर कैलाशचन्द्र परते को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) अनुभाग बैतूल पदस्थ किया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया को अनुभाग भैंसदेही का अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ग्राम पिपरिया में जन सेवा अभियान शिविर के आकस्मिक निरीक्षण पर पटवारी, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री बैंस ने सोमवार को विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत पिपरिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर में उन्होंने ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था भी देखी और मेन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन पकाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल की अध्ययन व्यवस्था का भी परीक्षण किया। साथ ही अध्यापकों से बेहतर शिक्षण कार्य की अपेक्षा की।

ग्राम के भभूतिया वल्द महंगू मेहरा को पीएम किसान योजना का समय पर लाभ न मिलने एवं भोला हंसराज को मकान की अतिवृष्टि से दीवार गिर जाने पर समय पर सहायता नहीं मिलने की शिकायत पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। ग्राम के स्कूल में शिक्षकों के कार्यालयीन समय में नियमित उपस्थिति नहीं होने की शिकायत पर बीईओ एवं बीआरसी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने ग्राम के एक आंगनबाड़ी भवन में छत टपकने की शिकायत पर निर्माण की जांच कराने के लिए निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के अनुपस्थित रहने संबंधी शिकायत पर भी दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

आवेदन प्राप्त करने में लापरवाही न हो: कलेक्टर

कलेक्टर श्री बैंस ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में नियुक्त क्लस्टर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत हितग्राहियों को निर्धारित योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने में लापरवाही न हो। लापरवाही की स्थिति में संबंधित अमले के साथ-साथ क्लस्टर नोडल अधिकारी को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा एवं अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल मौजूद थे।

बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही का आवेदन जनसेवा पोर्टल पर दर्ज किया जाएं। क्लस्टर नोडल अधिकारी अपने समक्ष ही आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री करवाएं। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी का आवेदन निरस्त न हो। क्लस्टर नोडल अधिकारी हितग्राहियों के आवेदन पत्र के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेज बनवाना भी अभियान के दौरान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के कार्यों का सेचुरेशन भी अभियान में शामिल किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित इन कार्यों को भी प्राथमिकता से निराकृत किया जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंच जाएं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक क्लस्टर नोडल अधिकारी के क्षेत्र में प्राप्त आवेदनों एवं ऑनलाइन दर्ज आवेदनों की स्थिति की समीक्षा भी की।