Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 26.09.2022। ग्वलियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.09.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिघरा में भैंस चरा रहे व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में फरार एक आरोपी को थाना तिघरा क्षेत्रांर्तगत कोलू की पहाड़ी, महेन्द्रपुर के पास देखा गया है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य/यातायात श्री अभिनव चौकसे,भापुसे को थाना तिघरा पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी ग्वालियर श्री प्रमोद शाक्य* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा उनि0 सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना तिघरा पुलिस बल की टीम को थाना क्षेत्रांर्तगत कोलू की पहाड़ी, महेन्द्रपुर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताये स्थान से एक बदमाश को धरदबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शासकीय जमीन पर भैंस चरा रहे व्यक्ति की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना तिघरा अप.क्र. 98/2022 धारा 324,323,294,506,34 भादवि इजाफा 302 भादवि में गिरफ्तार किया जाकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 05.09.2022 को फरियादी ने थाना तिघरा में आकर रिपोर्ट की थी कि मृतक सन्नाम बघेल महेन्द्रपुर में शासकीय भूमि में अपनी भैंस चरा रहा था। तभी महेन्द्रपुर निवासी आरोपी से मृतक का भैंस चराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद पर से आरोपी द्वारा मृतक के साथ लाठी से मारपीट की गई। मारपीट से घायल हुए मृतक की उपचार के दौरान मृत्यू हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना तिघरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 98/2022 धारा 324,323,294,506,34 भादवि इजाफा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के दो आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तिघरा उनि0 सुरेश सिंह कुशवाह, सउनि0 भूरासिंह, जय श्रीराम, वीरेंद्र तिवारी, प्रआर0 सुरेंद्र भदौरिया, गजेंद्र सिंह, आर0 दीवान सिंह, किशन भदौरिया, संजीव, रवि, राम लखन, अनूप शर्मा, मनोज ,आशुतोष, विमल ,सुनील की सराहनीय भूमिका रही।