Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


एडीजीपी ग्वालियर जोन ने थाना पनिहार में नवीन ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ एवं मानव दुर्व्यापार निषेध जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का किया शुभारंभ

ग्वालियर। 26.09.2022। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण और महिला अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश के 22 जिलों के 250 थानों में आज दिनांक 26.09.2022 को नवीन ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत आज ग्वालियर जिले के देहात के 15 थानों में नवीन ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ का शुभारंभ किया गया। अति0 पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी0 श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के थाना पनिहार में ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ के साथ मानव दुर्व्यापार निषेध जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एडीजीपी ग्वालियर जोन के साथ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम श्री गजेन्द्र वर्धमान, एसडीओपी घाटीगांव सुश्री हिना खान के साथ ग्वालियर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा आज थाना पनिहार भवन में प्रारंभ की गई ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ का शुभारंभ लाल फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा शक्ति समिति व मौहल्ला समिति की महिलाओं एवं क्षेत्र की स्कूली छात्राओं से चर्चा कर उनको ‘‘ऊर्जा डेस्क’’ द्वारा किये जाने वाले कार्यो एवं मानव दुर्व्यापार निषेध जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ के बारे में बताया गया। साथ ही उनसे कहा कि थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाली महिला फरियादिया को अलग वातावरण दिया जायेगा, जहां उनको एक ही छत के नीचे हर प्रकार की कानूनी मदद प्रदाय की जायेगी। जिससे अपनी फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को भटकने की आवश्यकता नही पड़ेगी। इसके साथ ही इस डेस्क द्वारा पीड़ित महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से सुनकर तत्काल निर्णय लिया जाकर विधि संगत कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उपस्थित स्कूली छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया जाकर उन्हे थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस आयोजन के उपरान्त एडीजीपी ग्वालियर तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।