Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने के गोदाम का किया पर्दाफाश, 200 बोरी नकली सीमेंट के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा

ग्वालियर। दिनांक 26.09.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) को दिनांक 26.09.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत पद्मपुर खेरिया में स्थित पुराने क्रेशर के पास एक गोदाम में अलग-अलग कंपनियों की नकली सीमेंट बनाकर स्थानीय बाजार में सप्लाई की जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की दो टीमें बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी क्राईम श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, डीएसपी क्राईम श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की पुलिस टीमों को भेजा गया। पद्मपुर खेरिया में स्थित पुराने क्रेशर के पास एक गोदाम में जब पुलिस पहुंची तो वहां पर चारों तरफ सीमेंन्ट की बोरियां रखी हुई थी और मजदूर अल्ट्राटेक सीमेंट की खाली बोरियों में खुली हुई सीमेंट भर रहे थे। पास ही में छानने के लिये छलना, फावड़ा, ढोंगा, चुंगा तथा खाली व भरी हुई सीमेंट की बोरियां पड़ी थी। पुलिस टीम द्वारा मजदूरों से पूछने पर उन्होने बताया कि वह तो दिहाड़ी पर काम करने आते हैं, आप मैनेजर से बात कर लो। गोदाम में पुलिस टीम द्वारा मैनेजर की तलाश की गई तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछने पर उसे अपने आप को सीमेंट गोदाम का मैनेजर बताया। पुलिस टीम द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर सीमेंट का भौतिक सत्यापन कराया तो उसने सीमेंट नकली होना बताया। पुलिस टीम द्वारा एक और सूचना पर पद्मपुर खोरिया पुलिया के पास एक मकान में जाकर देखा तो वहां पर भी अल्ट्राटेक सीमेंट लिखी खाली बोरी रखी मिली, जिनमें मजदूर खुली हुई सीमेंट भर रहे थे। वहां उपस्थित एक व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपने आप को मालिक बताया। पुलिस द्वारा दोनों स्थान से खुली सीमेंट भरने के औजार व खाली अल्ट्राटेक सीमेंट लिखी बोरियों को जप्त किया जाकर इनके संचालकों व नकली सीमेंट बैचने वाले स्थानीय दुकानदारों की तलाश की तलाश की जा रही है। उक्त दोनों स्थानों पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिखी खाली बोरियों में खुली हुई सीमेंट भरी जा रही थी। पकड़े गये दोनों लोगों से सीमेंट के संबंध में पूछने पर उन्होने बताया कि हम लोग ब्रॉडेड कंपनी के खाली बोरों में खुली हुई सीमेंट भरकर स्थानीय बाजार में सस्ते दामों पर खपाया जाता है। थाना मुरार पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर दो मालिको सहित छः लोगों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त मशरूका:- 07 छलनी, 07 चुंगा, 05 ढोगा, 02 फावड़ा, 118 अल्ट्राटेक सीमेंट लिखी खाली बोरी तथा 172 सीमेंट की भरी बोरी, 1-1 जे.के. सुपर सीमेंट तथा अल्ट्राटेक की भरी हुई खराब बोरी, एक लोडिंग ऑटो, एक बिना नम्बर की तीन पहिया वाहन आपे।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरी0 शैलेन्द्र भार्गव, क्राइम ब्रांच टीम- उनि0 राहुल सिंह, प्र.आर. विकास बाबू, अनिल गुप्ता, रामबाबू, आरक्षक रणवीर शर्मा, सुमित शर्मा एवं थाना मुरार टीम- उनि0 हरिकेश बघेल, आरक्षक नीरज यादव, योगेन्द्र सिकरवार, पंकज तोमर, रूपसिंह, योगेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।