Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर, सट्टेवाजों तथा फरार वारंटियों सहित दो सैकड़ा से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही

 ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 59 स्थाई व 123 गिरफ्तारी सहित कुल 182 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
 कॉम्बिंग गश्त के दौरान 358 से ज्यादा गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया गया चेक।
 अवैध शराब की तस्करी करने वाले व सटोरियों एवं जुआरियों व आर्म्स एक्ट में 51 लोगों को किया गिरफ्तार।
 कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना तिघरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

ग्वालियर। 26.09.2022। आगामी त्यौहारों को विशेषकर आज से प्रारम्भ होने वाले नवदुर्गा उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा,भापुसे के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में दिनांक 25/26.09.2022 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कांबिग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य/यातायात श्री अभिनव चौकसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक देहात श्री जयराज कुबेर तथा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।

ग्वालियर पुलिस द्वारा विगत कई दिनों के ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम देने वालों तथा अपराध कारित करने के बाद फरार ईनामी बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25/26.09.2022 की दरमियानी रात्रि में ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग की गई। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 123 गिरफ्तारी वारंट, 59 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 171 गुण्डा एवं 187 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 38 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 07 सटोरियों तथा जुआ के 04 प्रकरणों तथा आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना तिघरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस की इस कार्यवाही से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने का मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आगामी त्यौहारों में बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त करायी गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, इस दौरान जो गुण्डा/बदमाश घर पर मिला उसे कड़ी हिदायत भी दी गई तथा जो नहीं मिला उसकी जानकारी उसके परिवारजनों से ली गई। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चैक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।