Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा रमा कॉलोनी में शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान चल रही देवी भागवत के तीसरे दिवस पंडित प्रबल दीक्षित जी बताया कि मां को ममता का होना आवश्यक है मन से यदि मां को मानोगे तो मां हमेशा आपके साथ हैं मां को मिलावट, सजावट, दिखावट और बनावटी रूप पसंद नहीं है मां तो प्रेम स्नेह और मन का भाव है इसलिए हमको भक्ति भाव से करना चाहिए कथा में महिषासुर के वध की कथा भी पंडित जी ने मां की लीला के माध्यम से बताइए मा एक योग माया का स्वरूप है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना जाता है लेकिन मां सभी की रक्षा करती है इसलिए हमको भी 9 दिन तक नवधा भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण पान करना चाहिए कथा के मुख्य अजमान तिवारी जी प्रतिदिन व्यासपीठ का पूजन करते हुए कथा का श्रवण पान कर रहे हैं समिति के कार्यकर्ताओं में रानू तिवारी एवं सोनी जी के द्वारा बताया गया कि कल गणगौर नृत्य भी अनिमेष उपाध्याय के सानिध्य में बड़े धूमधाम तरीके से संपन्न किया जाएगा। समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु आ रहे आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।